फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: अयोध्या में विराजे अवध के राजा राम... आनंद में झूमा खीरी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। 500 साल के लंबे इंतजार के बाद सबके आराध्य प्रभु श्रीराम के बालरूप की अयोध्या में जब प्राण प्रतिष्ठा हुई तो उन्हीं के निष्कंटक राज्य अवध का तराई जिला खीरी आनंद में झूम उठा। शहर से लेकर गांव तक शोभायात्राएं निकलीं। हर नुक्कड़-चौराहे से लेकर दसों दिशाओं में बस अवध के राजा राम के नाम की गूंज रही। जिलेभर की सड़कों पर मेले सा माहौल रहा।
विज्ञापन


करीब 50 लाख की आबादी वाला खीरी जिला भीषण सर्दी से जूझ रहा है, लेकिन सोमवार की सुबह आनंद का उत्सव लेकर आई। अयोध्या में राजा राम के बालरूप की प्राण प्रतिष्ठा पर प्रभु श्रीराम के कुल के अधिपति सूर्य देव ने भी अपनी कृपा बरसाई। सप्ताह भर से अपने घरों में कैद रहे लोग भी उमंग-उल्लास के साथ रामोत्सव मनाने के लिए घरों से बाहर निकल पड़े।
भगवा झंडा उठाए युवाओं का हुजूम जय श्रीराम का गगनभेदी उद्घोष करता नजर आया। राजापुर स्थित वीर बाबा मंदिर के बाहर युवाओं की टोली डीजे पर गूंजती रामधुन पर थिरकते रहे। मुड़िया बाबा मंदिर में हजारों की भीड़ उमड़ी। लगातार दर्शन और भंडारा का क्रम चलता रहा। यही हाल विकास भवन और बीएसए दफ्तर के हनुमान मंदिर पर रहा। उधर, संकटा देवी मंदिर में भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने अपनी कार्यकारिणी के साथ प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा।
विज्ञापन

उधर, हर गली-मोहल्ले से लेकर चौराहे पर चाय-कॉफी, खिचड़ी-तहरी, पूड़ी-सब्जी व हलवा और बूंदी के भंडारे नजर आए। नौरंंगाबाद, मिश्राना, डीसी रोड, अस्पताल रोड, संकटा देवी रोड, डीएम आवास, बीएसए दफ्तर, सौजन्या चौराहा, सदर समेत शहर के बाहरी इलाके राजापुर की तरफ दिनभर लंगर चलते रहे। राहगीरों को रोक-रोककर प्रसाद खिलाया जा रहा था। दिन में हर तरफ वंदनवार, भगवा झंडों और गुब्बारों से सजे शहर में मेला सा माहौल रहा तो देर शाम राम नाम की दिवाली।
सदर बाजार में सवा लाख दीयों से रोशनी की गई। हर घर में दीप जलाकर लोगों ने राजा राम की अगवानी में घर-द्वार और बाजार रोशन किए। पूरा जिला दीयों के प्रकाश से दमकता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें