लखीमपुर खीरी। खीरी थाना पुलिस ने सोंठपुर गांव के एक चार वर्षीय मासूम को मारपीट के मामले में आरोपी बना दिया। सोमवार को पीड़ित परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर खीरी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए।
पत्नी व बच्चों सहित एसपी दफ्तर पहुंचे सोंठपुर निवासी कृष्णपाल ने बताया कि 18 जून को गांव के ही शिवराम, सुरेंद्र, नरेंद्र आदि से बकरी चराने को लेकर विवाद हुआ था। दूसरे पक्ष के लोगों पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोगों ने थाना पुलिस से सांठगांठ कर कृष्णपाल, उसकी पत्नी विनीता, 16 वर्षीय अनीता, कृष्णपाल के 12 वर्षीय बेटे आशीष कुमार पर व एक चार साल के अन्य पुत्र पर मुकदमा दर्ज करा दिया।
खीरी थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि मारपीट मामले में दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया गया है। उम्र का पता न होने से दोनों पक्ष के मुकदमे में नाबालिगों के नाम शामिल हैं। एक पक्ष एसपी के पास पहुंचा है। विवेचना में सभी के नाम हटा दिए गए हैं।