फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सदर से चोरी हुई बाइक खीरी पुलिस ने पकड़ी

Sat, 17 Jan 2026 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। थाना खीरी पुलिस ने शनिवार को चेकिंग में एक चोरी की बाइक सहित युवक को पकड़ लिया। पुलिस ने गांव मूसेपुर खुर्द निवासी हारुन को रायपुर मार्ग पर चेकिंग के दौरान रोका और उससे गाड़ी के कागजात मांगे, जब वह कागज नहीं दिखा पाया तो मामला संदिग्ध लगा। थाना प्रभारी निराला तिवारी ने बताया कि हारुन ने पूछताछ में बताया कि यह बाइक उसने सदर कोतवाली से कुछ दिन पूर्व चोरी की थी। पुलिस के अनुसार, उसके ऊपर थाना खीरी में चोरी, जुआ, एससी/एसटी और नशे आदि की छह से अधिक प्राथमिकी दर्ज हैं। आरोपी का चालान भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें