संपूर्णानगर। नेपाल सीमा पर संपूर्णानगर क्षेत्र में पुलिस और एसएसबी ने एक नेपाली युवक को अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सैनी ने बताया कि एसएसबी प्रभारी दलजीत सिंह के साथ अभियान चलाकर पुलिस व एसएसबी के जवानों ने बुधवार को सुमेरनगर गांव से बल बहादुर पुत्र करन सिंह निवासी ग्राम धनसिंगा जिला कंचनपुर को गिरफ्तार किया है। उसके पास 95 ग्राम अफीम बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ संपूर्णानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। लिखा पढ़ी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया। संवाद