फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खीरी को मिलीं 130 नई एएनएम, बेहतर होंगी स्वास्थ्य सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट में शुक्रवार को नई तैनाती के तहत 130 एएनएम को नियुक्तिपत्र मिले। एएनएम की नियुक्तियां होने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं पहले से और बेहतर होंगी।
विज्ञापन

उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 120 महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को नियुक्तिपत्र वितरित किए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के सजीव प्रसारण देखा और सुना गया। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि चयनित स्वास्थ्य कर्मियों का दायित्व है कि गांव-गांव तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाएं। विधायक योगेश वर्मा, विनोद शंकर अवस्थी, सांसद प्रतिनिधि अरविंद सिंह संजय ने सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में सीएमओ डा. संतोष गुप्ता, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. शैलेश गोयल, सीएमएस डॉ.चंदानी, डॉ. ज्योति मल्होत्रा, एसीएमओ डा.अश्विनी, डॉ. अनिल गुप्ता, डॉ. बीसी पंत मौजूद रहे।

सीएम ने दिया वर्चुअल संबोधन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी से मुखातिब हुए और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बधाई दी। संबोधन में सीएम ने कहा कि 7,182 नियुक्तिपत्र वितरित किए जा रहे हैं। एक साथ नियुक्तिपत्र मिलना मिशन रोजगार के साथ मिशन शक्ति को भी प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम बना है। हेल्थ वर्कर ने कोरोना को नियंत्रण करने का मॉडल पेश किया। विभाग में पारदर्शिता से चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें