प्रतियोगिता में हिस्सा लेते बच्चे।
ब्लॉक धौरहरा की सभी सात न्याय पंचायतों में खेलकूद प्रतियोगिताएं संपन्न
धौरहरा। ब्लॉक धौरहरा की सभी सात न्याय पंचायतों में बेसिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का बुधवार को समापन हो गया। इसमें खरवहिया के बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चैंपियन रहे।
बुधवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदी के प्रांगण में सरसवा और गुदरिया की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाध्यापक अखिलेश कुमार ने फीता काटकर किया। इस दौरान दौड़, कबड्डी लंबी कूद, ऊंची कूद एवं खो-खो आदि प्रतियोगिताएं हुईं। खो-खो और कबड्डी प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में यूपीएस हरदी की टीम विजयी रही।
50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्राथमिक स्तर में प्राथमिक विद्यालय बेेलवा समर्दा के छात्र शादाब ने प्रथम और उच्च प्राथमिक स्तर के बालिका वर्ग में 100 मीटर रेस में संविलियन विद्यालय लोधपुरवा की प्रतिभा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में संकुल के सभी विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर जय मौर्य हरदी प्रधान प्रतिनिधि, एआरपी राम किशोर शुक्ला, राममिलन भार्गव, दुर्गेश नंदन त्रिपाठी, शिव वचन राम, जितेंद्र कुमार मिथिलेश कुमार राणा, दिनेश कुमार वर्मा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।