फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कस्तूरबा स्कूल में चिकन पॉक्स की चपेट में आईं छात्राएं, एक की हालत गंभीर

Thu, 28 Sep 2023 04:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

 कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की चार छात्राएं चिकन पॉक्स की चपेट में आ गईं। इनमें 12 साल की एक किशोरी की हालत नाजुक है। बुधवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 
 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बीमार छात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के बेहजम स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में चिकन पॉक्स ने पांव पसार दिए हैं। विद्यालय की चार छात्राएं इसकी चपेट में हैं। जिसमें 12 साल की एक किशोरी की हालत नाजुक है। बुधवार को उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जबकि विद्यालय की तमाम छात्राएं स्केबीज की चपेट में हैं। इस संबंध में वार्डन ने खंड शिक्षा अधिकारी तक को सूचना नहीं दी है, जबकि चिकनपॉक्स और स्केबीज से छात्राएं पिछले 20 दिन से संक्रमित बताई गई हैं।

विज्ञापन


बेहजम के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की करीब पांच छात्राएं चिकनपॉक्स और सात आठ छात्राएं स्केबीज यानि खुजली वाले दाने निकलने से ग्रसित हैं। विद्यालय में कुल छात्राओं की संख्या 100 है। चिकनपॉक्स से ग्रसित 12 वर्षीय काजल पुत्री ललित शुक्ला निवासी नीमगांव को गंभीर हालत में बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी की हालत बेहद गंभीर बताई गई है। त्वचा रोग विशेषज्ञ ने किशोरी में चिकनपॉक्स का होना बताया है। जबकि, स्कूल में कई अन्य बच्चे भी संक्रामक बीमारियों की चपेट में हैं।

लापरवाही से बिगड़ी छात्रा की हालत

छात्रा की हालत बिगड़ने की वजह स्कूल प्रशासन की लापरवाही बताई जाती है। बताते हैं कि छात्राएं पिछले कई दिनों से बीमार थीं। खासकर छात्रा काजल की हालत बेहद गंभीर थी। स्कूल प्रशासन इलाज के लिए छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराने के बजाय परिजनों का सूचना देने और उनके आने की प्रतीक्षा करता है। जब उसकी हालत बेहद नाजुक हो गई, तब बुधवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में दो बार अस्पताल से टीम भेजकर बुधवार को हम स्वयं गए थे। दो छात्राएं चिकनपॉक्स और करीब छह सात स्केबीज से संक्रमित हैं। चिकनपॉक्स से ग्रसित एक बच्ची को घर और दूसरी को जिला अस्पताल भेजा गया है।- डॉ. अनिल कुमार वर्मा, अधीक्षक सीएचसी बेहजम

वार्डन ने न तो छात्राओं के बीमार होने की सूचना दी और न ही जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराने की। स्वयं जाकर मालूम करने पर पांच छात्राओं को घर भेजना बताया गया और दस छात्राओं को आइसोलशन में रखने की जानकारी मिली।- देवेश राय, खंड शिक्षा अधिकारी ब्लॉक बेहजम

काजल को चिकनपॉक्स है और हालत भी गंभीर है। इसकी वजह छात्रा को समय पर इलाज न मिलना है। बीमारी की शुरूआत में चिकित्सीय सुविधा न मिलने के कारण रोग गंभीर हो जाती है। फिलहाल इलाज किया जा रहा है।- डॉ. दीपेंद्र गौतम, त्वचा रोग विशेषज्ञ जिला अस्पताल
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें