मकसूदपुर में सड़क जाम करते कांवड़िया।
बरबर-जहानीखेड़ा रोड पर हुआ हादसा
पुलिस ने दोनों बाइक सवारों को हिरासत में लिया, तब खुला जाम
पसगवां। बरबर-जहानीखेड़ा रोड पर कांवड़ लेकर गोला जा रहे कांवड़िया को बाइक सवार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इससे गुस्साए अन्य कांवड़ियों बाइक सवार को पकड़ लिया और सड़क पर जाम लगा दिया।
हरदोई जिले के ग्राम डर्रा निवासी शिवप्रसाद साथियों के साथ कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ में जलाभिषेक करने जा रहे थे। मकसूदपुर गांव के निकट बरबर की ओर से आ रही बाइक कांवड़िया शिवप्रसाद से टकरा गई। इससे कांवड़िया घायल हो गया। इससे गुस्साए अन्य कांवड़ियों ने बाइक सवार को पकड़ लिया और बाइक की चाबी निकाल ली और सड़क पर जाम लगा दिया।
सड़क जाम की सूचना मिलते ही पसगवां कोतवाली और बरबर चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई और कांवड़ियों को मनाना शुरू कर दिया। कांवड़ियों ने घायल का इलाज सहित कई मांगें रखीं। समस्याओं के समाधान की कोशिश की जा रही है। सड़क जाम करीब साढ़े छह बजे से शुरू हुआ है। दोनों बाइक सवारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद कांवड़ियों ने जाम खत्म कर दिया। इस दौरान करीब एक घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा।