फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गोला गोकर्णनाथ के लिए कांवड़ यात्रा शुरू

Sat, 01 Aug 2026 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मितौली-गोला मार्ग पर निकलता कांवड़ियों का जत्था। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सावन माह में गोला गोकर्णनाथ स्थित भोले बाबा के दर्शन के लिए कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। फत्तेपुर, मितौली और गोला मार्ग पर कांवड़ियों के जत्थे उत्साह के साथ निकले। डीजे की धुन पर कांवड़िए तांडव नृत्य करते हुए आगे बढ़े। पौराणिक मान्यता के अनुसार सावन के सोमवार को गंगाजल और बेलपत्र अर्पित करने का विशेष महत्व है। इसी मान्यता के तहत श्रद्धालु गंगाजल लेकर बाबा के दर्शन को निकले हैं। यात्रा के दौरान चौराहों और तिराहों पर पुलिस मुस्तैद रही। फत्तेपुर कस्बा और क्षेत्र के लोगों ने कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा की। माताओं और बहनों ने तिलक लगाकर जलपान कराया और मंगलमय यात्रा की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें