लखीमपुर खीरी। फरधान क्षेत्र के धौरहरा खुर्द गांव के बरम बाबा सिद्ध बाबा में चल रहे पांच दिवसीय राम लीला महोत्सव के अंतिम दिन राम कलेवा का मंचन किया गया। कलाकारों ने सीता स्वयंवर का मंचन हुआ।
इस दौरान भगवान राम की बरात निकली, जिसे देख दर्शक भावविभोर हो गए। बरात का स्वागत करने के लिए मिथिलापुरी में बरात सज-धजकर तैयार थी। सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने भगवान की जय-जयकार की। रामलीला में सबसे मनमोहक पल तब आया जब कलेवा की रस्म हुई और भगवान रूठ गए। उन्हें मनाने के लिए भक्त मनुहार करने लगे। घंटे भर मिन्नत कराने के बाद भगवान कलेवा खाने के लिए राजी हुए। रामकलेवा के अवसर पर महिला मंडली के सा कुअंरु कुअंरि कल भांवरि देहीं, नयन लाभु सब सादर लेहीं। जाइ न बरनि मनोहर जोरी, जो उपमा कुछ कहौं सो धोरी... चौपाइयां गाकर सबको ओतप्रोत कर दिया।