निबंध प्रतियोगिता में स्थान पाने वाले प्रतिभागी। स्रोत: आयोजक
लखीमपुर खीरी। मेरा युवा भारत की ओर से बुधवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में गांधीवादी दर्शन पर निबंध प्रतियोगिता एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक में डॉ. नीरज एवं सरोज वर्मा ने किया। इसमें काजल यादव प्रथम, प्रांशु वर्मा द्वितीय व बुशरा खातून ने तृतीय स्थान पर रही। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, शांति, स्वदेशी और नैतिक मूल्यों पर आधारित विचारों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला ने युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल, उस पर उपलब्ध विभिन्न गतिविधियां, युवा सहभागिता आदि बारे में बताया। कार्यक्रम के वक्ता महेंद्र वर्मा एवं कंचन राना प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए महात्मा गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने, समाज में शांति, सद्भाव एवं नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने का आह्वान किया। इस दौरान अंकित वर्मा, रितेश वर्मा, हरिओम पाल, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद