लखीमपुर खीरी। राजापुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के विनोद कुमार ने बताया कि शासन ने ऑन लाइन आवेदन की अंतिम तिथि तीन जुलाई से बढ़ाकर दस जुलाई कर दी है।
इसके लिए छात्र वेबसाइट scvtup.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन जमा होगा। उन्होंने बताया कि आवेदन के बाद अभ्यर्थियों को इसमें हुईं गलतियां सुधारने के लिए दो दिन का मौका मितेगा। सामान्य एवं पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 250 और अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों को 150 रुपये जमा करना हाेगा। संवाद