फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पुलिस-आबकारी का संयुक्त छापा, सात गिरफ्तार

विज्ञापन
अवैध कच्ची शराब के साथ पकड़े गए आरोपी
विज्ञापन
मैलानी। होली से पहले पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सोमवार को सुवाबोझ कॉलोनी में अवैध शराब के विरुद्ध छापा मारा। तीन हजार लीटर लहन नष्ट कर दो सौ लीटर शराब बरामद की। सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में रुकुम केश, विमल पांडे निवासी हजरतपुर, मल्लो उर्फ रामवती पत्नी विजरन, रश्मि पत्नी अरविंद, सुनीला पत्नी स्व. प्रह्लाद निवासी सुवाबोझ कॉलाेनी, महेश कुमार निवासी नारायणपुर और हरवंश निवासी लक्ष्मीपुर के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। छापे के दौरान छिपाकर रखी गई तीन हजार लीटर लहन को नष्ट किया गया। इसी लहन से शराब बनाकर होली में खपाने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें