फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 128 करोड़ की परियोजनाओं की जितिन प्रसाद देंगे सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद बुधवार को जिले वासियों को 128 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के नकहा पिपरी बाजार में दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में जितिन प्रसाद के साथ साथ केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी समेत सभी विधायक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग वित्तीय वर्ष पूरा होने से पहले अब तक की स्वीकृत और पूरी हो चुकीं सड़क परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के लिए नकहा पिपरी बाजार में कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसमें 91 करोड़ की लागत से लखीमपुर-देवकली-अलीगंज मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य समेत 36 करोड़ की लागत से श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण किया जाएगा।
तीनों निर्माण खंड की ययनित सड़कों की लंबालई 150 किमी है। जिसकी कुल लागत 128 करोड़ रुपये है। मार्ग निर्माण होने से आसपास के सैकड़ों गांवों के हजारों ग्रामीणों के अलावा अन्य लोगों की राह आसान हो सकेगी। साथ ही समय की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें