लखीमपुर खीरी। श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के नकहा पिपरी बाजार में बुधवार को लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद ने क्षेत्रवासियों को 128 करोड़ रुपये की सड़क परियोजनाओं की सौगात दी। लखीमपुर-देवकली-अलीगंज समेत 111 करोड़ की 42 सड़कों का शिलान्यास व 17 करोड़ की लागत की 45 सड़कों का लोकार्पण किया। जितिन प्रसाद ने कहा कि बड़ी-बड़ी परियोजनाओं की स्वीकृति ऐसे ही नहीं मिलती, इसके लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ता है। परियोजनाओं को योगी-मोदी सरकार की देन बताकर जितिन चुनाव का संदेश दे गए।
बुधवार दोपहर डेढ़ बजे आयजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद, विशिष्ट अतिथि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी, विधायिका मंजू त्यागी, सदर विधायक योगेश वर्मा और गोला विधायक अमन गिरि ने बटन दबाकर 87 सड़कों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री जितिन ने कहा कि 25 किमी के लखीमपुर-देवकली-अलीगंज मार्ग का 93 करोड़ की लागत से चौड़ीकरण होना है। गड्ढों में तब्दील हो चुकी यह सड़क लखीमपुर, श्रीनगर और गोला विधानसभा से होकर गुजरती है। आज वे खुद इस सड़क से गुजरे, तो आम लोगों की दिक्कतों का पता चला।
उन्होंने कहा कि हम वादा करने नहीं आए, बल्कि परियोजनाएं देकर जा रहे हैं। योगी और मोदी की सरकार जो कहती है वो करती है। हम तब तक अपने को सफल नहीं मानेंगे, जब तक गांव और घरों तक पक्की सड़कें न बना लें। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि मोदी सरकार के आने के बाद से जिले में कई बड़े परिवर्तन हुए हैं। पूरे जिले के इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व काम हुआ है। इंडो-नेपाल बॉर्डर पर बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन सड़क तो बना रहा है, लेकिन एक दिन पहले ही 167 करोड़ की लागत से दो लेन के दो पुलों को जितिन प्रसाद ने मंजूरी दी है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, लोनिवि अधिशासी अभियंता तरुणेंद्र त्रिपाठी, अनिल यादव, कौशल कुमार झा समेत सतीश कुमार वर्मा, नवीन पांडे, शिव मोहन अवस्थी आदि मौजूद रहे।
नकहा पिपरी में आयोजित कार्यक्रम में मौैजूद पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय गृह राज्यम
नकहा पिपरी में आयोजित कार्यक्रम में मौैजूद पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, केंद्रीय गृह राज्यम