पता चला तो बब्बू के मकान के पास भीड़ जमा हो गई। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिशें शुरू हो गईं। हादसे में बब्बू के किराएदार नवी मोहम्मद की पत्नी हलीमा व बेटे जीशान की मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि पड़ोसी लल्लू पाल का मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया। लल्लू की बछिया की मौत मलबे में दबकर हुई।
कक्षा आठ का छात्र था जीशान
मृतक जीशान कस्बे के केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज में पढ़ता था। वह कक्षा आठ का छात्र था। मृतक जीशान एक वर्ष पूर्व परिवार के साथ जंगबहादुरगंज आया था। विस्फोट में छात्र की मौत की सूचना पर कॉलेज में शोकसभा की गई। सूचना मिलते ही बब्बू और मोहम्मद नबी के सगे-संबंधी भी पहुंचे। रोते-बिलखते परिजनों को ढांढस बंधाया।
मकान मालिक के परिवार को आईं चोटें
इस हादसे में मकान मालिक बब्बू के परिवार के कई सदस्यों को चोट आई है। खुद बब्बू भी घायल हो गए। उनकी पत्नी व बेटी का इलाज हो रहा है। गनीमत रहीं कि जहां हादसा हुआ, वहां घनी बस्ती नहीं थी। थोड़ी-थोड़ी दूर पर कुछ मकान ही बने थे। लोगों का कहना है कि धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनी गई।