फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जल सखी गांवों में जाकर करेंगी पेयजल की जांच

विज्ञापन
अशुध्द पेय जल के बारे में जानकारी देते मास्टर ट्रेनर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के तहत गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को दूषित जल पीने से होने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही शुद्ध और दूषित पानी की पहचान करने के बारे में बताया जा रहा है। इसके लिए गांव में जल सखियों को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जलजीवन मिशन से मास्टर ट्रेनर राजेश वर्मा ने राधा देवी, उदयराज आदि के साथ रमियाबेहड़ ब्लॉक के गांव बिजहा, जंगल मटेरा, चदैयापुर, खरवहिया, कसावल, गौरिया आदि में जाकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल के लिए प्रेरित किया। टीम ने ग्रामीणों को पानी की जांच करके दिखाया। राजेश वर्मा ने बताया कि पानी में फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा होने से दांत व हड्डी कमजोर हो जाते हैं।
यदि पानी आयरन रीजेंट है तो गुर्दा में पथरी जैसी बीमारियां लोगों में हो जाती है। टीम ने कई ग्रामीणों के घर में लगे नलों का पानी लेकर जांच की। साथ ही पानी को उबालकर ठंडा करने के बाद पीने की सलाह दी। इस दौरान टीम के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें