मोहम्मदी। पीडी भारतीय इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के हुए चुनाव में जगदीश चंद्र गुप्ता प्रबंधक और राममोहन रस्तोगी अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट वीपी सिंह ने बताया कि सभी पदों पर एकल नामांकन होने के कारण सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है। इसमें राममोहन रस्तोगी अध्यक्ष, विनोद कुमार शुक्ला उपाध्यक्ष, जगदीशचंद्र गुप्ता प्रबंधक, संदीप मेहरोत्रा उप प्रबंधक, अतुल रस्तोगी कोषाध्यक्ष के अलावा सदस्यों में पुष्पराज गुप्ता, गौरव गुप्ता, दीपेंद्र मोहन, विनोद कुमार सिंह, अजय कटियार, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता और गजेंद्रनाथ गुप्ता निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। चुनाव प्रक्रिया के लिए पर्यवेक्षक राजेंद्र कुमार आर्य और नरेंद्र कुमार वर्मा मौजूद रहे। संवाद