फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: परीक्षा का महीना है मन लगाकर पढ़ें

विज्ञापन
व‌िद्यार्थ‌ियों को मेहनत के ल‌िए प्रेरित करते डीपीआरओ।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में डीपीआरओ ने की विद्यार्थियों के सुनहरे भविष्य की कामना
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को दीक्षांत समारोह हुआ। मुख्य अतिथि जिला पंचायत राज अधिकारी सौम्यशील सिंह ने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सुनहरे भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
शिक्षक लालजी प्रसाद अवस्थी ने भजन सुनाकर कार्यक्रम का आगाज किया। शिक्षक राजेंद्र प्रसाद ओझा ने छात्रों को बताया कि शिक्षकों के ध्यान रखने से बच्चों का भविष्य उज्जवल होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा कि फरवरी जीवन में सदैव याद रहेगा, क्योंकि यह परीक्षा की तैयारी का महीना है। इस दौरान कक्षा 11 के छात्र गौरव राज ने कविता और 12वीं के छात्र लवकुश पांडेय ने विद्यालय से जुड़े संस्मरण साझा किए। प्रबंधक विमल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार आगा, प्रधानाचार्य शेषधर द्विवेदी, कुंतीश अग्रवाल मौजूद रहे। संचालन शिक्षक सर्वेंद्र कुमार अवस्थी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें