फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किराने की दुकानों पर मूल्य सूची रखना अब अनिवार्य

विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल में आयोजित बैठक में मौजूद अ​धिकारी।
विज्ञापन
धनगढ़ी। नगर में मंगलवार को कैलाली उद्योग वाणिज्य संघ की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी, एसपी आदि अधिकारियों की मौजूदगी में सर्वसम्मति से किराना दुकानदारों को मूल्य सूची अनिवार्य रूप से रखने को कहा गया। इसकी सूचना सब जगह भेज दी गई है।
विज्ञापन

साथ ही दुकानदारों को सभी निकाय में पंजीकरण कराकर प्रमाणपत्र रखने को भी कहा। पंजीकरण न होने पर फुटपाथ तक पर दुकान न लगाने दी जाए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रैली निकालने के लिए पुलिस से पहले अनुमति लेने को कहा गया। दुकानदारों को कूड़ा-कचरा सार्वजनिक स्थान पर न फेंककर नगर पालिका की गाड़ी में डालने को कहा गया। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों संग कैलाली के डीएम धर्मेंद्र मिश्र, एसपी पदम बहादुर बिष्ट, नेपाल एपीएफ एसपी दल बहादुर पांडेय समेत ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और अन्य नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें