मैलानी। चार दिन पहले दोपहर में यहां अचानक गिरने के कुछ देर बाद ही मरने वाले कौए की जांच रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। बुधवार को खुटार रोड पेट्रोल पंप केेेेेेेेे सामने स्थित जसपाल के वर्कशाप के सामने दोपहर सवा तीन बजे एक कौआ अचानक जमीन पर गिर पड़ा और कुछ देर फड़फड़ाने के बाद उसकी मौत हो गई थी। सूचना पर पशु चिकित्सालय के फार्मासिस्ट मुकेश कुमार अवस्थी ने मौके पर पहुंचकर मृत कौए के शव को कब्जे में ले लिया था। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जगदेव सिंह ने कौए के शव को संरक्षित कर जिला मुख्यालय भेजा था, जहां से उसे जांच के लिए आईवीआरआई बरेली भेजा गया था। डॉ. सिंह ने बताया कि बरेली में मृत पक्षियों की जांच न होने के चलते कौए के शव को जांच के लिए भोपाल की लैब में भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अभी जांच रिपोर्ट नहीं आई है। संवाद