भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति की मांग पर मुख्यमंत्री ने जिले में पावर कारपोरेशन के एमडी को भ्रष्टाचार की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक और बार कौंसिल आफ उत्तर प्रदेश के पूर्व चेयरमैन अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि उन्होंने विगत दिनों मुख्यमंत्री से मिलकर जिले में विद्युत सुदृढ़ीकरण के लिए आयी धनराशि का दुरुपयोग कर निजी संस्थानों को अवैध लाभ पहुंचाने, विभाग का सामान अवैध रूप से बेचने, सरकारी धनराशि का गबन करने और विद्युत विभाग की लापरवाही से कई मौतें होने का आरोप लगाया था। इस पर मुख्यमंत्री ने पावर कारपोरेशन के प्रबंध निदेशक को जांच कर अविलंब कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।