फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीआरएम ने दिए कई निर्देश

Wed, 16 Sep 2015 07:42 PM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
एनई रेलवे के लखनऊ मंडल के एडीआरएम एके चिप्रा ने यहां पंहुचकर रेलवे स्टेशन तथा अन्य जगहों का निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीआरएम गोंडा-बरेली पैसेंजर से अपराह्न यहां पहुंचे। शाम को उन्होंने सबसे पहले स्टेशन का बारीकी से मुआयना किया। उन्होंने रेलवे कैंटीन, स्टेशन की खानपान ट्रॉलियों, विश्रामालय, यात्री प्रतीक्षालय, गार्डस चालक रनिंग रूम, डीजल लॉबी तथा संरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण दुर्घटना सहायता गाड़ी, क्रेन आदि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विश्रामालय में बिजली फिटिंग तथा इंजीनियरिंग का काम करने, प्लेटफार्म नंबर एक पर चाय स्टाल लगाने, खाले कॉलोनी में क्षतिग्रस्त लोहे की पानी की टंकी की मरम्मत कर उसे दुरुस्त करने, बुकिंग विंडो पर बेरीकेडिंग लगाने, रिजर्वेशन फार्म भरने के लिए स्टाल की व्यवस्था करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
इस दौरान उनके साथ सहायक मंडल अभियंता एसके पांडे, डीसीआई एएम चतुर्वेदी, सीनियर सेक्शन इंजीनियर जगजीवन लाल गुप्ता सहित अन्य स्थानीय अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें