लखीमपुर खीरी। राज्य अध्यापक पुरस्कार योजना के तहत आए दस आवेदनों में से कुल छह शिक्षकों के साक्षात्कार हुए। बाकी बचे हुए चार अध्यापकों के साक्षात्कार बृहस्पतिवार को किये जाने हैं। बता दें कि जिले से तीन शिक्षकों को चयन किया जाएगा, जहां पर राज्य स्तर पर एक शिक्षक का चयन करते हुए पुरस्कृत किया जाएगा।
बता दें कि राज्य अध्यापक पुरस्कार योजना के तहत जिले के कई शिक्षकों के आवेदन मांगे गए थे। जिसके बाद जिले भर से कुल दस शिक्षकों के आवेदन प्राप्त हुए थे। इसको लेकर बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने बुधवार को निर्धारित समिति के समक्ष शिक्षकों के साक्षात्कार लिए गए।
बीएसए ने बताया कि छह शिक्षकों के साक्षात्कार लिए गए हैं, जबकि अन्य चार शिक्षकों के साक्षात्कार बृहस्पतिवार को लिए जाएंगे। यहां से चयन होने के बाद राज्य स्तर की टीम एक बार पुन: शिक्षकों को साक्षात्कार लेगी जिसके बाद उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा।