राजापुर मंडी परिसर में विश्व योग दिवस के लिए चल रही तैयारियां। संवाद
लखीमपुर खीरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शनिवार सुबह राजापुर मंडी परिसर में जिला प्रशासन व आयुष विभाग आयोजन करेगा। नवीन मंडी स्थल चबूतरा नंबर पांच में सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग थीम पर समारोह का आयोजन होगा। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि राज्य मंत्री उच्च शिक्षा विभाग रजनी तिवारी व सचिव मिनिस्ती एस मौजूद रहेंगी। संवाद