मैलानी। गोला में बाईपास पर बाइक दुर्घटना में नगर के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य की पत्नी की मौत हो गई। हेलमेट लगाए होने की वजह से बाइक चालक की जान बच गई।
श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य जगदंबा प्रसाद वर्मा की पत्नी राजकुमारी (50) अपने भतीजे अजय के साथ बाइक से जा रही थीं। गोला में बाईपास साईं क्लीनिक के पास अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक स्पीड ब्रेकर पर फिसलकर गिर गई, जिससे राजकुमारी सड़क पर गिर गईं। उनके सिर में चोटें आईं। उन्हें इलाज के लिए ओयल ट्रॉमा सेंटर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। बाइक चला रहे अजय के हेलमेट लगा होने से उसकी जान बच गई। संवाद