फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: निरीक्षण में बंद मिला इंटर कॉलेज, डीआईओएस ने जारी किया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीआईओएस डॉ. महेन्द्र प्रताप सिंह ने शनिवार को निघासन ब्लॉक के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान एक स्कूल बंद पाए जाने पर उन्होंने विद्यालय के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बताया कि निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन राजकीय इंटर कालेज छेदुईपतिया व सलावत नगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी कुछ सही पाया गया। इसके बाद निघासन के ही राजा प्रताप सिंह इंटर कॉलेज, जिला पंचायत इंटर कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल नौबना, गायत्री देवी द्वारिका प्रसाद इंटर कॉलेज के अलाव राजकीय हाईस्कूल नौरंगाबाद फार्म का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान राजकीय हाईस्कूल नौरंगाबाद फार्म का कॉलेज बंद पाया गया। बताया कि विद्यालय 8.30 बजे के आस पास खुला, देर से विद्यालय खुलने को लेकर प्रधानाचार्य को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें