फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: महिला वार्ड में मरीज के साथ एक तीमारदार रखने के निर्देश

विज्ञापन
पलिया सीएचसी में अधीक्षक से भवन के बारे में जानकारी लेते आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी। संवाद
विज्ञापन
पलियाकलां। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम त्रिपाठी ने बुधवार को पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महिला वार्ड में मरीजों के साथ अधिक लोगों की भीड़ देखते हुए अधीक्षक को मरीज के साथ केवल एक तीमारदार ही रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सबसे पहले उन्होंने दवा कक्ष, आयुष्मान कक्ष, कंप्यूटर वार्ड देखने के बाद ऊपर मंजिल पर स्थित महिला वार्ड और प्रसव के बारे में जानकारियां हासिल कीं। अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह ने बताया कि हर महीने तीन से चार सौ प्रसव होते हैं। महिला वार्ड में अधिक भीड़ दिखने पर उन्होंने मरीज के साथ केवल एक तीमारदार के रहने की बात कही। जर्जर भवन को देखते हुए पुरानी बिल्डिंग के बाबत पूछा। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की प्रगति जानी।
अधीक्षक ने बताया कि आरबीएसके के तहत 154 विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण कैंप लगा है, 20757 बच्चों का परीक्षण हुआ है। एनआरसी में 9 मरीज भर्ती हैं। पांच का लखनऊ, कानपुर में सफल सर्जरी कर इलाज हुआ है। इस दौरान अधीक्षक डाॅ. भरत सिंह, डाॅ. अजीत सिंह, डाॅ. सुभाष राना, काउंसलर अंकित दीक्षित, एलटी अजय राय समेत अन्य स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें