फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित

Thu, 09 Apr 2015 07:27 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए खाद्य एवं विपणन विभाग ने कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 9.00 बजे से शाम 6.00 बजे तक क्रियाशील रहेगा। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी सीबी उत्तम ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में सुबह 9.00 बजे से अपराह्न 1.30 बजे तक अखिलेश कुमार तथा अपराह्न 1.30 बजे से शाम 6.00 बजे तक सुनील मिश्रा तैनात रहेंगे। यहां किसी भी स्रोत से प्राप्त होने वाली गेहूं खरीद से संबंधित समस्याओं एवं कठिनाइयों के बारे में निर्धारित प्रारूप पर दैनिक सूचना जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी और अपर जिला अधिकारी को भेजी जाएगी। उन्होंने बताया कि कोई भी व्यक्ति गेहूं खरीद से संबंधित शिकायत फोन नंबर 05872-263094 पर सुबह 9.00 बजेे से शाम 6.00 बजे तक कर सकता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें