फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पलिया थाने से रवाना होने के बाद से दरोगा लापता, लखनऊ में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
लापता जगेंद्र स‌िंह
विज्ञापन
पत्नी ने भी लापता होने की एसपी से की शिकायत
विज्ञापन

दरोगा पर उन्नाव की एक लड़की को भगाने का है आरोप
लखीमपुर खीरी। जिले में तैनात दरोगा (सब इंस्पेक्टर) जगेंद्र सिंह पर उन्नाव की एक लड़की को ले जाने के आरोप में लखनऊ की कोतवाली कृष्णानगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दरोगा पलिया थाने से छह दिसंबर 2022 को रवाना होने के बाद से लापता है। उधर, लड़की भी लापता बताई जा रही है। दरोगा की पत्नी ने भी उसके लापता होने की शिकायत एसपी से की है।
बताते चलें कि दरोगा जगेंद्र सिंह की कुछ समय पहले पलिया थाने में तैनाती थी। उसी दौरान दरोगा की पत्नी ने सीओ से मिलकर किसी बात को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद एसपी ने दिसंबर के पहले सप्ताह में दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया था।
विज्ञापन

बताते हैं कि पलिया थाने से छह दिसंबर को दरोगा पुलिस लाइन के लिए रवाना हुआ था। दरोगा ने अब तक पुलिस लाइन में आमद दर्ज नहीं कराई है। कई दिनों तक पुलिस लाइन में दरोगा द्वारा आमद दर्ज न कराए जाने से प्रतिसार निरीक्षक ने दरोगा की पत्रावली खोल दी है। एसपी द्वारा मामले की जांच कराई जा रही है। इस बीच उन्नाव की लड़की के लापता होने पर उसके पिता ने लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली में दरोगा के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
मामला सुर्खियों में आने के बाद दरोगा और लड़की की तलाश भी तेज कर दी गई है। लखनऊ के कृष्णानगर के बरिगवां में किराए पर रहने वाली लड़की के पिता ने रिपोर्ट में लिखाया है कि उनकी बेटी पढ़ने के लिए लखनऊ में रहती थी। नौ दिसंबर 2022 को वह घर आई थी। 12 दिसंबर 2022 को वह फिर लखनऊ चली गई थी। इसके बाद से उसका कुछ पता नहीं चल रहा है। लखनऊ में लड़की की सहेलियों से पता चला कि दरोगा जगेंद्र सिंह उसे अपने साथ कहीं ले गया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि पूर्व में उन्नाव जिले में बतौर चौकी इंचार्ज तैनाती के दौरान भी दरोगा का एक लड़की से बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। बाद में उसे लाइन हाजिर किया गया था। साथ ही सोशल मीडिया व यूट्यूब पर रसिया दरोगा के नाम से दरोगा व लड़की की बातचीत का ऑडियो भी वायरल हो चुका है। पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक शिवनारायन ने बताया कि दरोगा जगेंद्र सिंह पलिया से रवाना होने के बाद से पुलिस लाइन में आमद नहीं कराई थी, जिससे उसके खिलाफ पत्रावली खुल गई है और मामले में कार्रवाई के लिए जांच की जा रही है।
दरोगा जगेंद्र सिंह ड्यूटी से गायब चल रहा है। उसके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जांच चल रही है। लड़की भगाने संबंधी मामला संज्ञान में नहीं है।
- संजीव सुमन, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें