फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भाजपा नेता की गाड़ी रोकने पर दरोगा लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंगाही। वाहन चेकिंग के दौरान भाजपा नेता की गाड़ी रोकने के मामले में सीओ की रिपोर्ट के बाद एसपी के आदेश पर दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया।
विज्ञापन

रविवार रात सिंगाही पुलिस वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी बीच एक कार निकली, जिसमें चालक सीट बेल्ट नहीं लगाया था। पुलिस ने उसका वीडियो बनाया और चालान करने की बात कही। इस पर कार चालक ने अपना परिचय बेलरायां निवासी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष श्यामू पांडे के रूप में दिया। दरोगा ने मुस्कुराते हुए जरूर चालान करने की बात कही। इस बात से नाराज भाजपाइयों ने प्रदर्शन कर दिया। मामला संज्ञान में आने पर एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सीओ को जांच सौंपी। सीओ पलिया यदुवेंद्र यादव की जांच के बाद एसपी ने दरोगा राणा प्रताप सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें