फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शाहगढ़ से कुर्रैया तक रेल विद्युतीकरण का निरीक्षण सफल

विज्ञापन
रेल विद्युतीकरण का निरीक्षण करते पीसीईई संजय सिंघल
विज्ञापन
मैलानी। एनई रेलवे गोरखपुर मुख्यालय से आए प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर (पीसीईई) संजय सिंघल ने शुक्रवार को शाहगढ़-कुर्रैया के बीच हुए रेल विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण कर ट्रैक का स्पीड ट्रायल भी किया। ट्रायल के दौरान ट्रैक पर 80 की स्पीड से इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ा।
विज्ञापन

पीसीईई संजय सिंघल शुक्रवार ने शाहगढ़ स्टेशन पर विधि-विधान से पूजा-पाठ के बाद स्पेशल ट्रेन से निरीक्षण शुरू किया। समपार फाटकों का निरीक्षण करते हुए उन्हाेंने पूरनपुर स्थित 132/25 केवी कर्षण उपकेंद्र पहुंचकर सुरक्षा और संरक्षा के मानकों का निरीक्षण किया। इसके बाद पूरनपुर स्थित टॉवर वैगन शेड, कर्षण वितरण कार्यालय और कर्मियों के लिए बने आवासों का निरीक्षण किया।
पूरनपुर से कुर्रैया के बीच पड़ने वाले स्टेशनों, समपार फाटकों, कर्व और उस पर कार्य करने वाले कर्मचारियों, स्टेशन मास्टरों, ट्रैकमैन, गेटमैन और अन्य कर्मियाें से 25 हजार वोल्ट सेक्शन में कार्य के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों, नियमों के बारे में जानकारी ली। कुर्रैया जंगल में निरीक्षण समाप्त होने के बाद विशेष ट्रेन सेहरामऊ तक गई। वहां से इलेक्ट्रिक इंजन चालित स्पेशल ट्रेन से 80 की स्पीड से ट्रैक का ट्रायल किया गया, जोकि शाहगढ़ पहुंचकर समाप्त हुआ।
विज्ञापन

पीसीईई ने आरवीएनएल के कार्यों की सराहना की। निरीक्षण और स्पीड ट्रायल सफल रहा। निरीक्षण के दौरान रेलवे के सीईडीई सुरेश कुमार, एडीआरएम विवेक कुमार गुप्ता, सीनियर डीईई टीआरडी वीरेंद्र यादव, सीनियर डीई जी मनीष गंगवार, एडीईएन पीलीभीत सुरेंद्र कुमार, आरवीएनएल के जीएम विद्युत एसपीएस यादव, विशाल वरुण आदि मौजूद रहे।

इलेक्ट्रिक ट्रेन की सुविधा जल्द मिलने की उम्मीद जागी
मैलानी। शाहगढ़ से कुर्रैया के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण होने के बाद लखनऊ से सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी होते हुए पूरनपुर, शाहगढ़ तक जल्द ही इलेक्ट्रिक ट्रेनें चलने की उम्मीद जागी है।

रेल विद्युतीकरण का निरीक्षण करते पीसीईई संजय सिंघल

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें