फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मैलानी-पीलीभीत के बीच रेल विद्युतीकरण का निरीक्षण आज

विज्ञापन
पीलीभीत- मैलानी के बीच आमान-परिवर्तन कार्य की  रफ्तार तेज।
विज्ञापन
बांकेगंज। सीनियर डिवीजनल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर (डीईई) मनोज मिश्रा बुधवार को मैलानी-पीलीभीत रेलखंड के विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

आरवीएनएल के प्रबंधक केएम विश्वकर्मा ने बताया कि डीईई सुबह 11 बजे के करीब सड़क मार्ग से पीलीभीत से शाहगढ़ तक रेल विद्युतीकरण एवं टीआरडी का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद टॉवर वैगन कार से शाहगढ़ से मैलानी तक कराए गए विद्युतीकरण कार्य का जायजा लेंगे। इस दौरान डीईई रेल पटरियों, समपार फाटकों, स्टेशनों, सिग्नलों के अलावा पूरनपुर रेलवे स्टेशन पर 123/25 कर्षण उपकेंद्र और 25 हजार वोल्ट करंट प्रवाहित विद्युतीकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे।
आरवीएनएल के सूत्रों के मुताबिक, नवागत डीईई इज्जतनगर मंडल मनोज मिश्रा ने 20 सितंबर को पीलीभीत से मैलानी के बीच विद्युतीकरण कार्य निरीक्षण करने को कहा है। बताया कि शाहगढ़ से पीलीभीत के बीच रेल विद्युतीकरण कार्य जल्द ही पूरा करा लिया जाएगा। इसके बाद जल्द ही लखनऊ से लखीमपुर, गोला, बांकेगंज, मैलानी, शाहगढ़ होते हुए पीलीभीत तक ट्रेनें चलना शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें