फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: सोकपिट में गिरने से मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। ढखेरवा गांव में सोमवार दोपहर को घर के सामने खेल रहे एक मासूम बालक की सोकपिट में गिरने से मौत हो गई। मासूम बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

ढखेरवा गांव निवासी लवकुश गौतम का तीन वर्षीय पुत्र कजरांत अपने घर के सामने खेल रहा था। खेलते-खेलते वह खुले सोकपिट के पास पहुंच गया और गिर गया। पानी भरा होने के कारण उसकी डूबकर मौत हो गई। काफी देर तक बच्चे के दिखाई न पड़ने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव मिला। परिजनों ने बालक का अंतिम संस्कार कर दिया है। मां संगीता देवी और पिता लवकुश का रो-रोकर बुरा हाल है। वर्ष 2008 में ग्राम प्रधान ने घर के बाहर सोकपिट बनवाया था। उसका ढक्कन टूट गया था। उसे ठीक नहीं करवाया था। अधिक पुराना होने के कारण उसमें पानी भी भर जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें