निघासन। मतदान से 12 घंटे पहले जिला योजना समिति के चुनाव की सूचना मिलने से नाराज निघासन के सभासदों ने एडीएम को ज्ञापन सौंपकर मामले में लापरवाही बरतने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
निघासन के सभासद नीलू गिरी, रामश्री, गायत्री, शिवदेवी आदि ने बताया कि जिला योजना समिति के चुनाव में नामांकन से लेकर पूरी प्रक्रिया कर ली गई थी। इस बात की जानकारी सभासदों को नहीं दी गई। चुनाव में खड़े प्रत्याशी वोट मांगने के लिए आए, तब जानकारी हो पाई कि रविवार को मतगणना है।
उसके बाद ईओ दिनेश शुक्ला ने शनिवार शाम करीब दो बजे जानकारी दी। आरोप है कि अन्य नगर पंचायतों में पत्र के माध्यम से सभी सभासदों को पहले ही जानकारी दी गई थी। एडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच की बात कही है। इस दौरान असलम, मुन्ना, विनोद, श्यामसुंदर, दयाशंकर, उमेश, पुष्पेंद्र, बाबूराम आदि सभासद मौजूद रहे। संवाद