फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील की हत्या से आक्रोश, हड़ताल रही

Thu, 22 Jan 2015 07:02 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के अधिवक्ता निखलेंद्र गुप्ता की हत्या के विरोध में लखीमपुर खीरी के वकीलों ने जमकर भड़ास निकाली। अधिवक्ता संघ सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए बलस्टर सिंह चौहान ने अधिवक्ताओं पर बढ़ रही हिंसक गतिविधियों पर रोष जताते हुए प्रशासन की निष्क्रियता को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। निवर्तमान मंत्री रमाकांत दीक्षित ने बताया कि अधिवक्ता की हत्या के विरोध में जिला अधिवक्ता संघ ने शासन प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया, साथ ही दो मिनट का मौन रखते हुए दिवंगत साथी की आत्मा की शंाति के लिए प्रार्थना की गई। इसके साथ ही वकीलों ने हत्याकांड की शीघ्र ही निष्पक्ष खुलासे की मांग करते हुए हत्यारोपियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान नवनिर्वाचित अध्यक्ष संतोष मिश्र, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत अवस्थी महामंत्री हौसला प्रसाद वर्मा सहित दर्जनों वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें