फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: भारत-नेपाल के अधिकारियों ने की संयुक्त पिलर गश्त

Sun, 02 Nov 2025 10:45 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
पलिया की नेपाल सीमा पर गश्त करतीं भारत व नेपाल की सुरक्षा एजेंसियां। स्रोत एसएसबी
विज्ञापन
पलियाकलां। 39वीं वाहिनी एसएसबी की सूंड़ा व सौनहा टीम ने नेपाल एपीएफ की फुलवारी व ललीपुर टीमों के साथ सीमा के पिलरों की संयुक्त गश्त की। इस दौरान पिलरों को देखने के साथ ही बार्डर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था व्यवस्थित रखने पर विचार विमर्श किया गया। साथ ही सूचनाओं का आदान-प्रदान करने पर भी बात हुई। टीमों द्वारा पिलर संख्या 732/2 से 737/1, 741/4, 742/1 तक गश्त की। इस दौरान दोनों देशों के सीमा बलों ने सीमा क्षेत्र में समन्वय एवं आपसी सहयोग को सुदृढ़ करने, सीमा पार अपराधों की रोकथाम व सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु संयुक्त प्रयास किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें