गौरीफंटा। नेपाल में प्रतिनिधि सभा निर्वाचन के चलते 72 घंटे के लिए की गई सीमा सील की अवधि रात 12 बजे पूरी हो जाएगी। इसके बाद सीमा पर आवागमन शुरू हो जाएगा। नेपाल में पांच मार्च को होने वाले प्रतिनिधि सभा मतदान के चलते दो मार्च सोमवार रात 12 बजे से सीमा सील कर दी गई, जो 72 घंटे के लिए थी। बृहस्पतिवार को पांच मार्च को मतदान संपन्न होने के बाद रात 12 बजे के बाद से सीमा आम नागरिकों के लिए खोल दी जाएगी। सीमा सील के दौरान सोमवार से बृहस्पतिवार मध्यरात तक गौरीफंटा बॉर्डर से आवागमन के साथ ही वाहनों के आवागमन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहा। हालांकि, इमरजेंसी से सेवाओं में एंबुलेंस, पेट्रोलियम पदार्थ टैंकर, दमकल, दूरसंचार सेवा, शव वाहन, अस्पताल सेवा वाहन सहित सेवाएं चालू रही थीं। संवाद