फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिजली की बढ़ी मांग, खपत 350 मेगावॉट पहुंची

विज्ञापन
नई बस्ती पावर हाउस में रखा ट्रांसफार्मर
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही बिजली की मांग बढ़ गई है। घरों में पंखा, कूलर और एसी चलने लगे हैं। आम दिनों में 318 से 320 मेगावाट होने वाली बिजली खपत अब बढ़कर 350 तक पहुंच गई है। गर्मी बढ़ने के साथ इसमें और इजाफा होने की संभावना है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। पंखों से सुकून न मिलने के कारण लोग कूलर चला रहे हैं। इसके अलावा घरों और ऑफिसों में एसी चलने लगे हैं। इस कारण जिले में बिजली की मांग बढ़ने लगी हैं।
आम दिनों में जिले में रोजाना 320 मेगावॉट तक बिजली की खपत होती थी, लेकिन तापमान बढ़ने पर इसमें इजाफा होने लगा है। मंगलवार को बिजली की मांग 350 मेगावॉट तक पहुंच गई। विभागीय कर्मचारियों के मुताबिक जैसे-जैसे गर्मी बढ़ेगी बिजली की मांग में भी बढ़ोतरी होगी। आने वाले दिनों में यह 380 मेगावॉट तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


शहर में पावर हाउस- चार (नई बस्ती, छाउछ, कलेक्ट्रेट एवं गढ़ी)
शहर में फीड़र- सात
आम दिनों में बिजली की खपत- 318 से 320 मेगावॉट
वर्तमान समय में खपत- करीब 350 मेगावॉट

गर्मी की शुरूआत में 318 से 320 मेगावाट बिजली की खपत थी, लेकिन तापमान बढ़ने के साथ मांग 350 मेगावाट पहुंच गई है। गर्मी में इजाफा होने से बिजली की मांग और बढ़ने की संभावना है। - रामानंद चौहान, अधिशाषी अभियंता ट्रांसमिशन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें