वन रेंज क्षेत्र के सेमरी गांव में रामनरेश मिश्रा के खेत में ग्रामीणों ने अजगर देखकर वन विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेंजर यू पी सिंह और ढखेरवा के वन कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ लिया। अजगर की लंबाई दस फुट और वजन 20 किलो बताया गया है। वन विभाग की टीम ने अजगर को कब्जे में लेकर दुधवा रेंज में छोड़ दिया है।