बुधवार की रात चौखड़ाफार्म में जंगली हाथियों ने एक किसान की फसल बर्बाद कर दी।
भगवंतनगर गुलरा निवासी आशा देवी पत्नी राजकुमार के चौखड़ाफार्म में पांच बीघा खेत में गेहूं बोया हुआ है। बुधवार रात पार्क के जंगल से निकलकर आए हाथियों ने गेहूं के खेत में धमाचौकड़ी मचाकर करीब तीन बीघा गेहूं की फसल को बर्बाद कर दिया। जिससे उसका काफी नुकसान हो गया।