-योग शिविर : भारतीय योग संस्थान की ओर से शास्त्री नगर के महाकालेश्वर मंदिर में योग शिविर सुबह सात बजे से।
-उर्स : अमीरनगर में सूफी रशीद मियां का कुल शरीफ सुबह 10:30 बजे से।
-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम : मेरा युवा भारत लखीमपुर की ओर से डॉ. भीमराव आंबेडकर महाविद्यालय पतरासी फूलबेहड़ में पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से।
-श्रीराम लीला : तिकुनिया के सुथना देवी मंदिर में चल रहे रामलीला मेले में धनुष भंग का मंचन शाम चार बजे से।
-संगीत सम्मेलन : दशहरा मेला के सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय संगीत सम्मेलन का आयोजन रात आठ बजे से।