सामूहिक विवाह : लखीमपुर स्थित धर्मसभा इंटर कॉलेज मैदान में प्रशासन की तरफ से 255 जोड़ों का सामूहिक विवाह सुबह 10 बजे से।
श्रीमद्भागवत कथा : गोला के मंगला देवी मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा दोपहर दो बजे से।
श्रीदेवी भागवत पुराण : बिजुआ के मटैहिया बोझवा में चल रही श्रीदेवी भागवत पुराण कथा दोपहर दो बजे से।
सीता हरण का मंचन : गोला की रामलीला में माता सीता के हरण का मंचन शाम चार बजे से।
रासलीला : सिंगहा खुर्द गांव में नवरात्रि पर आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ में रासलीला शाम पांच बजे से।
बाली-सुग्रीव युद्ध : लखीमपुर में आयोजित रामलीला के मेला मैदान में बाली-सुग्रीव युद्ध का मंचन शाम छह बजे से।
दुर्गा जागरण : फरधान क्षेत्र के दुघड़ा और गनेशपुर गांव में विशाल दुर्गा जागरण रात आठ बजे से।
झांकियां : गोला में बजाज चीनी मिल की पुरानी कॉलोनी स्थित मां वैष्णो दरबार में झांकियां रात आठ बजे से।