-स्वच्छता पखवाड़ा : मेरा युवा भारत की ओर से मितौली के शहीद राज नारायण मिश्रा भीखमपुर व बेहजम के गिलौला में स्वच्छता पखवाड़ा सुबह 10 बजे से।
-धरना : आंबेडकर पार्क मोहम्मदी में परिषदीय अनुदेशक उत्थान समिति का अनशन व धरना सुबह 10 बजे से।
-जन आरोग्य मेला : जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला सुबह 10 बजे से।
-पुराण कथा : बिजुआ क्षेत्र के मटैहिया में श्री भगवती पुराण कथा का आयोजन दोपहर दो बजे से।
-श्री शतचंडी महायज्ञ : सिंगहा खुर्द गांव में नवरात्रि पर नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ व रासलीला दोपहर दो बजे से।
-श्रीमद्भागवत कथा : रकेहटी में दुर्गा पूजा के मौके पर दुर्गा सप्तशती का पाठ और श्रीमद्भागवत कथा शाम चार बजे से।
सीता हरण : लखीमपुर में आयोजित रामलीला में मेला मैदान में सीता हरण की लीला का मंचन शाम छह बजे से।
-दुर्गा जागरण : फरधान क्षेत्र के दुघडा और गनेशपुर गांव में विशाल दुर्गा जागरण रात आठ बजे से।