स्थापना दिवस : भारतीय योग संस्थान के आदर्श योग साधना केंद्र, सैधरी का प्रथम स्थापना दिवस सुबह सात बजे से।
गन्ना किसानों का कार्यक्रम : गोंविद शुगर चीनी मिल, ऐरा में किसानों के लिए बेहतर गन्ना, बेहतर प्रतिफल राउंड-3 कार्यक्रम सुबह नाै बजे से।
विशेष कैंप : जिला अस्पताल में दिव्यांगों की दिव्यांगता जांच के लिए विशेष कैंप सुबह 10 बजे से।
रासलीला : सिंगहा खुर्द गांव में नवरात्र के मौके पर आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ में रासलीला पूर्वाह्न 11 बजे से।
जागरूकता रैली : निघासन में कोतवाली पुलिस की ओर से मिशन शक्ति फेज-5 के तहत जागरूकता रैली दोपहर एक बजे से।
रामादि जन्म बाल लीला : लखीमपुर की ऐतिहासिक श्रीरामलीला में रामादि जन्म बाल लीला का मंचन मेला मैदान में शाम पांच बजे से।
सांस्कृतिक कार्यक्रम : बेलरायां के गांधी इंटर कॉलेज के 51वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम छह बजे से।
विवाह : बेलरायां रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित शिव मंदिर परिसर के मां शारदे दरबार में एक जोड़े का विवाह रात 9:00 बजे।