गोष्ठी : गांधी जयंती पर गांधी बालोद्यान स्कूल में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण और गोष्ठी व मेरा युवा भारत के जिला कार्यालय, त्रिपाठी कॉलोनी में संगोष्ठी का आयोजन सुबह नाै बजे से।
फल वितरण : मेरा युवा भारत की ओर से सलेमपुर कोन स्थित वृद्धाश्रम में फल वितरण कार्यक्रम सुबह दस बजे से।
सर्वधर्म सभा : गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद, लखीमपुर खीरी के सभागार में सर्वधर्म सभा का आयोजन सुबह दस बजे से।
स्वच्छता अभियान : मेरा युवा भारत की ओर से सेवा पखवाड़ा के तहत नकहा, पलिया और फूलबेहड़ में स्वच्छता अभियान सुबह दस बजे से।
श्रीमद्भागवत कथा : सिंगाही कस्बे के शिव मंदिर पर आठ दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा दोपहर एक बजे से।