एथलेटिक्स : गोला कृषक समाज इंटर कॉलेज के मैदान पर एथलेटिक्स प्रतियोगिता सुबह 10 बजे से।
आयुष चिकित्सा शिविर : 11वें आयुर्वेद दिवस पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खीरी टाउन में आयुष चिकित्सा शिविर सुबह 10 बजे से।
फुटबॉल टूर्नामेंट : गोला के स्टेडियम में फुटबॉल टूर्नामेंट के मैच पूर्वाह्न 11 बजे से खेले जाएंगे।
कबड्डी : सिंगाही कस्बे में बामन द्वादशी के मौके पर तीन दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से।
जल विहार यात्रा : फरधान क्षेत्र के कैमहरा के ठाकुरद्वारा से जल विहार यात्रा दोपहर एक बजे से।
कथा : निघासन कस्बे के सिंगाही रोड स्थित दुर्गा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा अपराह्न तीन बजे से।
रामलीला: निघासन के रकेहटी कस्बे के बुढ़वा बाबा मंदिर में श्रीरामलीला का आयोजन शाम सात बजे से।