-सफाई अभियान : मोहम्मदी गोमती श्रमदान मूवमेंट की ओर से गोमती नदी के अमरी घाट पर सफाई अभियान सुबह आठ बजे से।
-हवन-यज्ञ : श्री नर्मदेश्वर महादेव मंदिर, भीतर मोहम्मदी में आर्य समाज का साप्ताहिक हवन-यज्ञ सुबह आठ बजे से।
-जन आरोग्य मेला : जनपद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला सुबह 10 बजे से।
-छात्र अलंकार समारोह : कश्यप निषाद धूरिया महासभा की ओर से विलोबी मेमोरियल हॉल में छात्र अलंकार समारोह सुबह 10 बजे से।
-कथा : निघासन कस्बे के सिंगाही रोड स्थित दुर्गा मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा अपराह्न तीन बजे से।
-रामलीला : निघासन के रकेहटी कस्बे के बुढ़वा बाबा मंदिर में श्रीरामलीला का आयोजन शाम सात बजे से।