-ज्ञापन : सस्ता-गल्ला विक्रेता संघ से जुड़े कोटेदारों की विभिन्न मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सुबह 9:30 बजे से।
-जनसुनवाई : नगर पालिका परिषद लखीमपुर में जनसुनवाई का आयोजन सुबह 10 बजे से।
-धरना-प्रदर्शन : 14 सूत्रीय मांगों को लेकर सीएमओ कार्यालय में सीएचओ का धरना-प्रदर्शन सुबह 10 बजे से।
-जागरूकता कार्यक्रम : रोटरी क्लब मुस्कान की ओर से स्तन व सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रम गोला गोकर्णनाथ के सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे से।
-श्रीमद् भागवत कथा : धौरहरा खुर्द गांव में पुराने शिव मंदिर पर श्रीमद् भागवत कथा दोपहर दो बजे से।