-निशान यात्रा : श्याम निशान यात्रा उचौलिया से शाहजहांपुर के बरेली मोड़ स्थित खाटू श्याम मंदिर तक सुबह सात बजे से।
-मतगणना : जिला अधिवक्ता संघ, लखीमपुर के चुनाव की मतगणना सुबह नौ बजे से।
-जन आरोग्य मेला : जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जन आरोग्य मेला सुबह 10 बजे से।
-विशेष कैंप : मतदाता सूची को दुरुस्त कराने के लिए बूथों पर विशेष कैंप सुबह 10:30 बजे से।
-शिविर : राजकीय पॉलिटेक्निक के सामने लायंस उपकार नेत्र चिकित्सालय में हृदय जांच शिविर पूर्वाह्ल 11 बजे से।
-खिचड़ी भोज : बेहजम रोड पर प्रगतिशील ब्राह्मण धर्मशाला में खिचड़ी भोज कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से।
-जल यात्रा : मुहब्बत नगर से टेढेनाथ मंदिर तक 17वें श्रीरुद्र महायज्ञ के लिए जल यात्रा दोपहर 12 बजे से।
-लाइव प्रसारण : कलक्ट्रेट सभागार में शहरी आवास के लाभार्थियों के लिए प्रधानमंत्री का लाइव प्रसारण अपराह्न तीन बजे से।